Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खूंटी : दो नक्सली गिरफ्तार, हत्या और पुलिस पर हमला समेत कई कांडों में हैं वांछित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी : दो नक्सली गिरफ्तार, हत्या और पुलिस पर हमला समेत कई कांडों में हैं वांछित
विज्ञापन
टीम एबीएन, खूंटी/रांची। जिला पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई और भाकपा माओवादी संगठन के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पीएलएफआई का हार्डकोर सदस्य मुसा हपदगड़ा उर्फ नामजन उर्फ कटेया उर्फ इशु और माओवादी का कुंदन मुंडा उर्फ मंगा मुंडा शामिल है। माओवादी नक्सली मंगा पर एक युवती का अपहरण कर हत्या का आरोप है, जबकि पीएलएफआई नक्सली मूसा पर कितापीडी निवासी सोमा हुनी पूर्ति को दिनदहाड़े बिंदा बाजार में गोली मारकर हत्या और 21 मार्च 2021 को सबजोनल कमांडर लाका पहान दस्ते के में रहकर पुलिस पार्टी पर हमला एवं लेवी समेत कुल 8 मामलों में वांक्षित है। माओवादी कुंदन ने वर्ष 2015 में एक युवती का अपहरण कर किताहातु चौक में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिया था। खूंटी एसपी अमन कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भाकपा माओवादी का नक्सली सदस्य मंगा मुंडा नामसिली गांव का निवासी है और वो अपने गांव आया हुआ है। एसपी को मिली सूचना पर थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने उसके घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि पीएलएफआई का नक्सली मूसा खूंटी से अपने घर बंदगांव जा रहा था, जिसे एसपी को मिली गुप्त सूचना पर मुरहू के बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। मूसा के खिलाफ चाईबासा और खूंटी जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल आठ मामले दर्ज हैं, जिसमें अधिकतर कांडों में हत्या और पुलिस पार्टी पर हमला करना शामिल है। गिरफ्तार नक्सली मूसा पर यूएपीए एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया नक्सली लाका पहान दस्ते में एक हार्डकोर नक्सली था, जबकि माओवादी का कुंदन सरेंडर कर चुका बोयदा पहान दस्ते का नक्सली सदस्य है। बोयदा के सरेंडर के बाद कुंदन फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि दोनों ही नक्सलियों को पुलिस ने पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस छापेमारी दल में मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, सायको थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, पुअनि बलराम कुमार सिंह, पुअनि संदीप कुमार, सायको थाना के पुअनि शशि प्रकाश, पुअनि चंद्रशेखर पिंगुआ, एसएसबी 26 बटालियन के सशत्र बल एवं सायको व मुरहू के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन