Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : तीन दिनों के सांकेतिक हड़ताल पर नपकर्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : तीन दिनों के सांकेतिक हड़ताल पर नपकर्मी
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। पांच सूत्री मांगों के आलोक में झुमरी तिलैया नगर परिषद में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी व अनुबंध कर्मी 11 जुलाई से सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। इससे नप के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर 11 से 13 जुलाई तक सभी निकायों में सांकेतिक हड़ताल तय हुआ है। इसी के आलोक में नगर निकायों में नियमित, दैनिक और अनुबंध कर्मी हड़ताल पर हैं। अगर मांगे नहीं मानी गई तो कि 18 जुलाई को हजारीबाग नगर निगम में बैठक, 23 अगस्त को राज्य स्तर पर आक्रोश रैली, 20 सितंबर से 24 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल किया जाएगा। जबकि दीपावली के पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का विचार है। जाने प्रमुख मांगें : इनकी मांगों में अनुबंध और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की सेवा नियमित करने, नगर एवं आवास विभाग द्वारा स्थापना मद में दिये जा रहे अनुदान एवं ऋण 70 फीसदी की राशि को बरकरार रखने, निकाय में कार्यरत नियमित, दैनिक, अनुबंध कर्मी का बीस लाख का बीमा कराने, पुरानी पेंशन को लागू करने एवं एनजीओ के कार्यकलाप पर रोक लगाते हुए विभागीय स्तर पर कार्य संपन्न कराए जाने हैं। ये काम हो रहा प्रभावित : नप कर्मियों के सांकेतिक हड़ताल पर जाने से तीन दिनों तक शहर में सफाई का पूरा कार्य तथा ऑफिस के सारे तरह के कार्य प्रभावित हो रहा है। शहर में सफाई का कार्य, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य, आवास का कार्य, वेरिफिकेशन का कार्य, होल्डिंग से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताल में शामिल कर्मी : हड़ताल में झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला सचिव संजीव पांडेय, शंभूनाथ यादव, बद्री यादव, मिल्टन टंडन, राजू राम, मिथिलेश भुइयां, उपेंद्र रविदास, सुभाष पासवान, महादेव यादव समेत 63 कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,288