Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : होटल में डबल मर्डर से सनसनी, हजारीबाग निवासी हैं बाप-बेटे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : होटल में डबल मर्डर से सनसनी, हजारीबाग निवासी हैं बाप-बेटे
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में बाप-बेटे की हत्या कर दी गई। दोनों की पहचान झारखंड के हजारीबाग के इचाक के रहने वाले नागेश्वर मेहता और उनके बेटे अभिषेक मेहता के रूप में की गई है। हजारीबाग के पिता पुत्र पिछले दो दिनों से होटल शिवालिक के कमरा नंबर 201 में ठहरे हुए थे। चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि होटल शिवालिक के मैनेजर ने रविवार देर शाम सूचना दी कि होटल के कमरा नंबर 201 में दो लोग ठहरे हुए थे, दोनों हजारीबाग से आए हुए हैं लेकिन उनका कमरा सुबह से नहीं खुला है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला गया। यहां कमरे में पिता पुत्र खून से लथपथ पड़े थे। दोनों की गर्दन रेत कर हत्या की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सिटी डीएसपी दीपक भी पहुंचे, जांच में कोई सबूत नष्ट न हो इसके लिए पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने कमरे में जांच कर नमूने एकत्र कर लिए हैं। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया है कि नागेश्वर मेहता और उनके बेटे अभिषेक मेहता उनके होटल के कमरा नंबर 201 में ठहरे हुए थे, उन दोनों की हत्या किसने की, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि दो से तीन लोग उनसे मिलने जरूर आए थे। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रांची पुलिस ने पिता पुत्र की हत्या की जानकारी हजारीबाग पुलिस को भी दे दी है। इसके बाद दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। परिजनों के रांची पहुंचने पर मामले में अन्य जानकारियां पुलिस को मिलेंगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,166