झारखंड
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने लालगंज (लापुंग, राँची) में लगाये पौधे
ABN Bureau
•
10 Jul, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष - 2022 के दूसरे चरण का आयोजन ग्राम लालगंज, प्रखंड लापुंग, रांची में किया। कार्यक्रम में रवींद्र साहू और गजेन्द्र साहू के निजी बागान में लगभग 62 पौधों का रोपण किया गया। इसके उपरांत एक लघु गोष्ठी की गयी, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देकर समूह द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों एवं पर्यावरण के रक्षार्थ लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा पौधा लगाने का सही तरीका एवं रख-रखाव के बारे में भी अवगत कराया गया। गोष्ठी के उपरांत उपस्थित ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 250 पौधों का वितरण भी किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान उन्हीं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जाएगा। श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
कार्यक्रम के कुशल आयोजन में लालगंज ग्राम के रविन्द्र साहू, चारकु साहू, संजय साहू, शशि कुमार साहू, गजेन्द्र साहू, सौरभ कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। समूह शाखा रांची की ओर से विभूति शंकर सहाय, अभय सहाय, नवल किशोर सिंह, भानु प्रताप नाथ शाहदेव, सुनील साहू, विक्रांत सिंह, गौरीशंकर षाड़ंगी, अंजनी सिंह, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेंद्र नाथ शाहदेव, नागदमनी नाथ शाहदेव, नीतीश कुमार सिंह, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, उमानाथ शाहदेव, द्वेद नाथ शाहदेव, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव, ओमकार नाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 18 सदस्यगण शामिल हुए।
विज्ञापन