Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : जनसंपर्क अभियान से होगा किसानों की समस्याओं का समाधान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : जनसंपर्क अभियान से होगा किसानों की समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार। झारखंड के लातेहार में भारतीय स्टेट बैंक भैंसादोन शाखा द्वारा एक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को खेती करने में जो परेशानियां आ रही हैं, उसके समाधान हेतु "मेरा गांव मेरा बैंक" के तहत गांव में रात्रि चौपाल लगाया गया। चौपाल में बैंक अधिकारी किसानों को आ रहीं समस्याओं से अवगत हुए तथा किसान उनके समक्ष अपनी आर्थिक समस्या रख सके। चलाया गया "मेरा गांव मेरा बैंक" अभियान : कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव रंजन रत्न क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में किसानों को बैंक से मिलने वाले लाभों के बारे में डिटेल में बताया गया। रात्रि चौपाल के दौरान किसानों को पशुपालन, किसान क्रेडिट कार्ड संबंधित कई तरह की योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाएं किसानों को पता चल सकें तथा योजनाओं का लाभ सभी किसानों को मिल सके। इस उद्देश्य के लिए मेरा गांव मेरा बैंक के तहत रात्रि चौपाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। किसान होंगे शिक्षित और सम्मानित : कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय जमुनियाताड़ के बच्चों के बीच स्कूल बैग और कीट का वितरण किया गया, साथ ही प्रधानाध्यापक को विद्यालय में लगाने के लिए सीलिंग पंखों का भी वितरण किया गया, जो किसान ऋण लेकर समय पर चुका रहे हैं। इस कार्यक्रम में उन किसानों को सम्मानित किया गया है। मेरा गांव मेरा बैंक कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की मुश्किलें हल करना तथा उन्हें योजनाओं से अवगत कराकर लाभ प्रदान करना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,271