Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने किया पौधरोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने किया पौधरोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। शनिवार को श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा- रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने ‘सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष- 2022’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के पहले चरण में ग्राम दुबलिया, ब्लॉक- कांके, रांची में आम, मोहगनी, सागवान, अमरूद, नीम इत्यादि के 450 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी के मंदिर में विधिवत पूजन कर के किया गया। उसके उपरांत मंदिर परिसर में पीपल एवं बरगद के पांच पैधों का रोपण किया गया। इसके उपरांत छोटकी दुबलिया एवं बड़की दुबलिया के ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देकर समूह द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों एवं पर्यावरण के रक्षार्थ लोगों को जागरूक किया गया। गोष्ठी के बाद उपस्थित ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 400 पैधों का वितरण किया गया एवं अजय उरांव एवं मुन्ना उरांवप के बागान में लगभग 50 पौधौं का रोपण किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। ‘सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान’ उन्हीं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जाएगा। कार्यक्रम के कुशल आयोजन में दुबलिया ग्राम के बिमल पहान, वार्ड सदस्य विक्रम उरांव, संदीप उरांव, अजय उरांव, मुन्ना उरांव, हेमंत मुंडा, बिट्टू का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। समूह शाखा रांंची की ओर से हेमंत नाथ शाह देव, समरेंद्र सिंह, आशुतोष नाथ शाहदेव, गौरीशंकर षाड़ंगी, नागदमनी नाथ शाहदेव, सौरभ भारतीय, नीतीश कुमार सिंह, लालदेव उरांव के साथ शाखा के लगभग 15 सदस्यगण शामिल हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,271