Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का करें पालन : एसडीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का करें पालन : एसडीएम
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। बकरीद और सावन को लेकर आज दिनांक 08 जुलाई 2022 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। अनुमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की बात कही गयी। बैठक में सबसे पहले शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से बकरीद और सावन में बेहतर व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी बातें रखी। साफ सफाई, सुरक्षा और दूसरे पंथ के लोगों की भावनाओं का ख्याल करते हुए सभी ने सांप्रदायिक सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की बात कही। एसडीएम द्वारा पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था किये जाने की बात कही गयी। शांति समिति के सदस्यों का रोल अहम : बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिस तरह से पिछले दिनों शांति समिति के सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभायी थी, इस बार भी सभी का रोल अहम है। इस बार भी शांति समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेवारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन विधि व्यवस्था संधारण के लिए पूरी तरह से तैयार है। बैठक में संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि त्योहारों में कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन भी आवश्यक है। बकरीद और सावन में लोग सुरक्षित रहे ये हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कोडरमावासियों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। सुरक्षा के दृष्टिाकोण से पूरी तैयारी की जा रही है। सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी। किसी भी परिस्थिति में विधि व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जायेगी, माहौल बिगाड़ने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। अफवाहों को रोकें, पुलिस को जानकारी दें : एडीपीओ- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें, सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सावधान रहें। गलत चीजों को रोकने का काम करें और जो लोग अफवाहों को बढ़ा रहे हैं उनके बारे में पुलिस को जानकारी दें। मौके पर ये भी थे उपस्थित : बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परिषद् अध्यक्ष रामधन यादव, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि, कई समाज सेवी, समाज के बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
विज्ञापन