टीम एबीएन, रांची। गुरुवार 07 जुलाई को झारखंड में सिर्फ 7079 सैंपल की जांच में राज्य में कोरोना संक्रमण के 102 नए केस मिले हैं। इस दौरान 56 पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के बावजूद भी राज्य में एक्टिव केस की संख्या 07 जुलाई को बढ़कर 468 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार 07 जुलाई 2022 को इस वर्ष का एक दिन में सबसे ज्यादा 102 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई। वहीं 56 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। 07 जुलाई को सबसे अधिक 39 संक्रमित रांची में मिले हैं। जबकि जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में 19, देवघर में 11, बोकारो में 09, गोड्डा में 07, हजारीबाग में 09, कोडरमा में 01, लातेहार में 02, रामगढ़ में 01, सरायकेला में 03 और पश्चिमी सिंहभूम में 01 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
07 जुलाई को राज्य में 56 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। जिसमें बोकारो में 05, देवघर में 09, धनबाद में 01, जमशेदपुर में 08, हजारीबाग में 03, लातेहार में 03, रामगढ़ में 01, कोडरमा 01, पलामू 02 और रांची में 23 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं।