Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : चोरी का सबूत छुपाने को घर में लगा देते थे आग, महीनों बाद धराया गिरोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : चोरी का सबूत छुपाने को घर में लगा देते थे आग, महीनों बाद धराया गिरोह
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर घर को आग के हवाले करने वाले चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रांची के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय यह चोर गिरोह पहले तो घर में चोरी की वारदात को अंजाम देता था और फिर घर में आग लगाकर फरार हो जाता था। पुलिस लंबे अरसे से इस गिरोह में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही थी। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि हाल के दिनों में राजधानी में चोरी के बाद आग लगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, खासकर ग्रामीण इलाकों से ऐसे कई मामले रिपोर्ट हुए थे। पुलिस गिरोह के अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उनका रांची से कोई लिंक नहीं मिल पा रहा था। टेक्निकल सपोर्ट के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि राजधानी में चोरी के बाद घर में आग लगाने वाला चोर गिरोह लोहरदगा से ताल्लुक रखता है। जानकारी मिलने पर रांची पुलिस की एक टीम ने लोहरदगा में छापेमारी कर सज्जाद अंसारी और अजय उरांव को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस गिरोह के बाकी सदस्य अभी भी फरार हैं। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि यह गिरोह स्पीड बाइक के जरिए लोहरदगा से रांची पहुंचते थे, रांची में रहने वाले उनके कुछ सहयोगी वैसे घरों को टारगेट पर रखते थे जिनमें ताला बंद होता था। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सभी सदस्य उसी रात लोहरदगा भाग जाते थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,815