झारखंड
हिंदुत्व जागरण और संगठित समाज का निर्माण करता है विहिप : केशव राजू
ABN Bureau
•
07 Jul, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर के तत्वाधान में हरमू रोड स्थित प्रांतीय कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विहिप रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने पटना क्षेत्र संगठन मंत्री आकारपु केशव राजू को चेन्नई क्षेत्र का क्षेत्र संगठन मंत्री का दायित्व दिए जाने पर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर केशव राजू ने कहा समाज का परिवर्तन कार्यकर्ता से ही संभव है। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद हिंदुत्व जागरण एवं समाज को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा के धरती पर अनेक ऊजार्वान युवाओं ने अपने धर्म संस्कृति के रक्षार्थ संघर्ष किए है। आज के युवाओं को भी ऊर्जावान होकर समाज के प्रति अपना दायित्व का बोध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा आज लाखों कार्यकर्ताओं के कारण समस्त विश्व में हिंदुत्व का भाव का जागरण हो रहा है। उन्होंने कहा झारखंड के ग्रामीणों के बीच धार्मिक आस्थाओं को हम अनायास ही देख सकते हैं। धार्मिक आस्थाओं के कारण ही आज ईसाई व मुस्लिम के अलगाववादी एवं विघटनकारी कुचेस्टा के बाद भी अपने धर्म संस्कृति को जीवित रखा है। प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा वर्तमान परिपेक्ष में हिंदू समाज का जागरण एवं उसकी सुरक्षा पर कार्यकर्ता केंद्रित हैं। भारतीय समाज विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल को सुरक्षा के कवच के रूप में खड़ा देखता है। हर परिस्थिति में समस्त कार्यकर्ताओं को भी समाज की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करते हुए भारत के संस्कृति एवं धार्मिक अवधारणाओं को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाना होगा। प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक हिंदू हेल्पलाइन नंबर 9431901694 जारी करते हुए कहा हिंदू समाज के किसी प्रकार की विपत्ति में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा हिंदू समाज किसी प्रकार के धमकी अथवा दबाव मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन उस पर कार्य नहीं करती है तो स्थानीय कार्यकर्ताओं की माध्यम से प्रशासन को दबाव बनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला, महानगर संघचालक पवन मंत्री, प्रांत मार्गदर्शक मंडल सदस्य दिव्यानंद महाराज, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, उपाध्यक्ष गोपाल पारीक, विभाग संयोजका प्रिया मुंडा, धर्म प्रसार के विजय मुंडा व रेनू अग्रवाल, समाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्रा, नगर सहमंत्री विश्वरंजन, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, विभाग सेवा प्रमुख रवि शंकर राय, नवीन पांडेय, दीपक साहू, ज्ञान प्रकाश, मुकेश गिरी, नागेंद्र शुक्ला, सुदर्शन प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची महानगर के मंत्री चंद्रदीप दुबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन