Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखण्ड में कोरोना : बुधवार को मिले 92 नए मरीज, एक्टिव केस 422

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखण्ड में कोरोना : बुधवार को मिले 92 नए मरीज, एक्टिव केस 422
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। 06 जुलाई को झारखंड में सिर्फ 7270 सैंपल की जांच में कोरोना संक्रमण के 92 नए मिले हैं। इस दौरान 45 पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के बावजूद भी राज्य में एक्टिव केस की संख्या 06 जुलाई को बढ़कर 422 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार 06 जुलाई 2022 को जहां 92 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 45 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। 06 जुलाई को सबसे अधिक 36 संक्रमित रांची में मिले हैं। जबकि जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में 25, देवघर में 10, बोकारो में 02, धनबाद में 04, गोड्डा में 02, गुमला में 04, हजारीबाग में 04, लातेहार में 01, रामगढ़ में 03 और पश्चिमी सिंहभूम में 01 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। 06 जुलाई को राज्य में 45 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। जिसमें बोकारो में 04, देवघर में 07, धनबाद में 01, जमशेदपुर में 05, गुमला में 02, खूंटी में 02, रामगढ़ में 02 और रांची में 22 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,142