टीम एबीएन, लोहरदगा। नेहरू युवा केंद्र लोहरदगा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 121वीं जयंती पर रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन सेन्हा प्रखंड के सेरेंहातु तोडार गांव में कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित बाल कृष्णा सिंह, सदस्य जिला सलाहकार समिति नेहरू युवा केंद्र लोहरदगा, वार्ड सदस्य लक्ष्मी उरांव एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर बाल कृष्णा सिंह ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ाने का एक प्रमुख मंच है। इसके माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवकों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा रक्तदान जागरूकता शिविर का कार्यक्रम रखा गया है। लोगों को रक्तदान करने से नहीं डरना चाहिए। सभी लोगों को वर्ष में एक दो बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर का जो रक्त है। वह साफ हो जाता है नेहरू युवा केंद्र गांव-गांव में युवाओं को जोड़ने का कार्य करती है। कार्यक्रम में बाल कृष्णा सिंह, नंदलाल महतो, लाल अर्जुन नाथ शाहदेव, लक्ष्मी उरांव, सालों देवी, इंदु देवी, विनीता देवी सहित युवा क्लब एवं महिला मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।