Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर के श्रावणी मेला में अपनी सेवा देंगे लोहरदगा के 9 डॉक्टर्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर के श्रावणी मेला में अपनी सेवा देंगे लोहरदगा के 9 डॉक्टर्स
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में चिकित्सकों की कमी की वजह से ऐसे ही स्वास्थ्य व्यवस्था लुंज पुंज हालत में है ऐसे में जिले के नौ चिकित्सकों को विभाग की ओर से श्रावणी मेला देवघर में अपनी सेवा देने को कहा गया है। इससे जिले के मरीजों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिले के 9 चिकित्सकों को 15-15 दिनों के दो सिफ्ट में देवघर अपनी सेवा देने जाना है। इस वजह से 11 जुलाई से 12 अगस्त तक जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था और भी चरमरा जाएगी। जानकारी के अनुसार जिले के चिकित्सक क्रमशः डॉ सुदामा राम, डॉ बीके पांडे, डॉ संजय प्रसाद, डॉ प्रकाश कुमार, डॉ मार्शा टोपनो, डॉ संजय कुमार, डॉ अमित कुमार महतो, डॉ सुमन एक्का, डॉ गणेश मल्लिक, डॉ शंकर प्रसाद, डॉ संगीत आनंद, डॉ नूपुर, डॉ अमितेश प्रसाद, डॉ दीनानाथ सिंह को देवघर श्रावणी मेला में अपनी सेवा देनी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,467