Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : पालतू कुत्ते ने एटीएम लूट से बचाया, लुटेरे फरार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : पालतू कुत्ते ने एटीएम लूट से बचाया, लुटेरे फरार
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक सतर्क पालतू कुत्ते के चलते बदमाशों का एटीएम लूटने का मंसूबा नाकाम हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुटेरों का एक गिरोह रात के अंधेरे में गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर एवं हथौड़े लेकर चौपारण थाना क्षेत्र के चैठी गांव में जीटी रोड पर एक मकान के भूतल पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में लूटपाट करने पहुंचा। जिस मकान में एटीएम है, उसके मालिक सुधीर बरनवाल हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश एटीएम को काटने का काम लगभग पूरा ही कर चुके थे कि बरनवाल का पालतू कुत्ता सांबा भौंकने लगा। इससे उसके मालिक और पड़ोसियों की नींद खुल गई। उन्होंने बताया कि जब लोगों की नींद खुल गई तो लुटेरे क्षतिग्रस्त मशीन को छोड़कर फरार हो गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम में 27 लाख रुपए थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें इसमें राज्य के बाहर के लुटेरों के शामिल होने का संदेह है।
विज्ञापन