टीम एबीएन, रांची। पद्म भूषण रामविलास पासवान की 76वीं जयंती आवासीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जहां उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। मौके पर दलित सेना की प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) इंदिरा कुमारी ने कहा कि रामविलास पासवान गरीबों के मसीहा थे। यही कारण है कि वे दूसरे अंबेडकर के नाम से भी जाने जाते थे। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि रामविलास पासवान जी को भारत रत्न से सम्मानित करे।