Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : बस-बाइक की टक्कर में दो की मौत, दो रेफर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : बस-बाइक की टक्कर में दो की मौत, दो रेफर
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। सोमवार देर रात जिला में भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मोटरसाइकिल सवार को बस ने धक्का मारा, जिससे यह घटना घटी है। जिला के बड़कागांव- केरेडारी मेन रोड राजाबागी के पास यात्री बस (JH 02T 4074) ने एक मोटरसाइकिल को अपने चपेट में लिया, जिसमें दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का पहचान केरेडारी प्रखंड के हेवई (बिलारी) के कुलेश्वर महतो (40) के रुप हुई। वहीं इलाज के लिए बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र से हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में अनुराधा कुमारी (13) पिता स्व मुकेश महतो सिंदवारी ने दम तोड़ दिया। सुनिता देवी (38) पति कुलेश्वर महतो व पुत्र सुधीर कुमार (17) पिता कुलेश्वर महतो घायल हैं। दुर्घटना घटना के बाद इन्हें बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया। सड़क हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि कुलेश्वर महतो अपनी फैमिली के साथ अपने भगिनी की शादी में हजारीबाग ओरिया बहरी गए थे। शादी से वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी क्रम में राजाबागी के पास तेजी से आ रही यात्री बस ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क जाम कर मुआवजा की मांग की। रोड जाम को लेकर क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था कायम हो सके।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,132