Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए के सांसद-विधायक से मांगा समर्थन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए के सांसद-विधायक से मांगा समर्थन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का रांची में भव्य स्वागत किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर एनडीए और अन्य विधायकों का समर्थन प्राप्त करने के लिए द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची एयरपोर्ट से सीधे स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर पहुंचीं। जहां एनडीए की अगुवाई में उनका अभिनंदन किया गया। द्रौपदी मुर्मू के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट से उनकी गाड़ी में पूर्व सीएम रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहे। होटल बीएनआर में भाजपा एवं आजसू के विधायक और सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि इनका झारखंड से बड़ा ही लगाव रहा है। बतौर राज्यपाल इनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। राष्ट्रपति पद को सुशोभित करना गौरव की बात है। इस मौके पर एनडीए के विधायक-सांसदों के साथ बैठक कर द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें समर्थन देने का आग्रह किया। इससे पहले रांची पहुंचने पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उनकी अगवानी की। भाजपा के कई बड़े नेता एयरोपोर्ट उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर आदिवासी समाज की महिलाओं काफी उत्साह दिखा। इधर, द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी झारखंड आ रही हैं। भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। आदरणीय द्रौपदी जी को हमारी ओर से अनेक अनेक शुभकामनाएं और जोहार...
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,234