Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्वच्छता संबंधी व्यवहार को अपने दिनचर्या में शामिल करें : डीडीसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वच्छता संबंधी व्यवहार को अपने दिनचर्या में शामिल करें : डीडीसी
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वच्छ विद्यालय समारोह 2021-22 का आयोजन किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना, कोडरमा की ओर से आयोजित उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री लोकेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन और पंचायती राज पदाधिकारी को पौधा भेंट किया गया। बताते चलें कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2021- 22 के तहत जिले के कुल 37 विद्यालयों का चयन किया गया था। चयनित सभी विद्यालयों को उक्त समारोह में उप विकास आयुक्त द्वारा पुरस्कृत किया गया। विदित हो कि जिले के सभी 994 विद्यालयों के द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 हेतु आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं फाइनल सबमिशन किया गया था। जिनके इवैल्यूएशन के पश्चात 37 विद्यालयों को आज के कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर पुरस्कृत किया गया। इन विद्यालयों को जल स्वच्छता, शौचालय स्वच्छता, संचालन चालन एवं रख-रखाव, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण एवं साफ सफाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे बच्चों को स्वच्छता संबंधी जानकारियां बचपन से ही उनके व्यवहार में शामिल की जाए। घरेलू परिवेश के साथ-साथ विद्यालयी स्तर पर भी यदि उन्हें इस विषय में जागरूक किया जाएगा तो निश्चित तौर पर यह उनके जीवन का अभिन्न अंग बन जाएगा। अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए इसे अपनी जिम्मेदारी समझें। शिक्षक, छात्र तथा विद्यालय के अन्य कर्मी सभी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ विद्यालयों की श्रेणी में 37 विद्यालयों का चयन जिले में क्रियाशील विद्यालयों की तुलना में कम है, हमें और बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने भी अपने संबोधन से बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की प्रशंसा की औ? कहा कि स्वच्छता का कार्य हमेशा जारी रहे। मौके पर सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पारस यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, एडीपीओ शिव मल्लिक व विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकगण मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,325