Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गैस सिलिंडर में विस्फोट, दो बच्चे समेत चार लोग झुलसे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गैस सिलिंडर में विस्फोट, दो बच्चे समेत चार लोग झुलसे
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका। गैस सिलिंडर में आग लगने से चार लोग झुलस गए। सुबह में खाना बनाने के दौरान हादसा हुआ जिसमें ये आग की घटना सामने आई। इस आग से घर का ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया है। आग में झुलसने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। शहर के काली रखा मोहल्ला में गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह से एक ही परिवार के 2 बच्चे सहित 4 लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह में खाना बनाने के दौरान हादसा हुआ और अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस आग से कोई अनहोनी न हो इसके लिए परिजनों ने मिलकर गैस में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। इस बीच घर में रखे अन्य सामानों में भी आग पकड़ ली। जिसके बाद विकराल आग की चपेट में आने से पति, पत्नी और उनके दो बच्चे आग गए, जिससे वो सभी बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी को पास में ही स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन सभी का इलाज किया जा रहा है। विक्की रजक टोटो चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं। इस घटना में पूरे परिवार के झुलसने से अब इनके सामने आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गई है। उनके समुचित इलाज के लिए इन्हें आर्थिक मदद की सख्त आवश्यकता है। जिला के समाजसेवी अगर मदद के लिए आगे आएं तो इस पीड़ित परिवार की जिंदगी फिर से संवर सकती है। हालांकि आग लगने की वजह से इनके घर में रखे अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,166