Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड में कोरोना : रविवार को मिले 35 नये मरीज, एक्टिव केस 344

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड में कोरोना : रविवार को मिले 35 नये मरीज, एक्टिव केस 344
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना एक बार फिर से पांव पसार रहा है। रोजाना नए मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 3 जुलाई को झारखंड में सिर्फ 2456 सैंपल की जांच में ही कोरोना संक्रमण के 35 नए केस मिले हैं। इस दौरान 18 पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की वजह से एक्टिव केस की संख्या 344 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट के अनुसार रविवार 3 जुलाई को जहां 35 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं 18 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। 3 जुलाई को सबसे अधिक 20 संक्रमित रांची में मिले हैं, जबकि जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम ) में 7, बोकारो में 3, कोडरमा में 1 और पलामू में 4 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 3 जुलाई को राज्य में 18 कोरोना संक्रमित ठीक हुए। जिसमें देवघर में 1, जमशेदपुर में 4, पलामू में 2 और रांची में 11 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। बोकारो में 17, चतरा में 1, देवघर में 56, धनबाद में 6, गोड्डा में 5, जमशेदपुर में 73, गिरिडीह में 1, गुमला में 10, हजारीबाग में 14, लातेहार में 3, जामताड़ा में 1, रांची में 135, कोडरमा में 5, खूंटी में 2, पलामू में 4, रामगढ़ में 8, सरायकेला में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 कोरोना के एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन