टीम एबीएन, रांची। भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा की पूर्व मंत्री द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एडीए उम्मीदवार हैं। मीडिया रिपोर्ट और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के ट्वीट से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य के विधायकों से समर्थन की अपील के लिए द्रौपदी मुर्मू सोमवार (04 जुलाई) को रांची आ सकती हैं। द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की तैयारी बीजेपी की ओर से जा रही है। वहीं झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडे ने कहा कि वो भी द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे, लेकिन समर्थन को लेकर अंतिम फैसला हमारे दिशोम गुरु को करना है।