Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 57
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बोकारो : इंडियन बैंक लूट कांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बोकारो : इंडियन बैंक लूट कांड में एक और अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ गुरुद्वारा रोड के पास स्थित इंडियन बैंक से 29 जून को दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आज छापेमारी कर 4,40,200 रुपये बरामद किए। बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि बैंक लूट कांड में संलिप्त झारखंड के गिरिडीह के निवासी 27 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ राजा यादव को आज गिरफ्तार कर उक्त राशि बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त बैंक से लूटे गए 39,97,110 रुपए में से पुलिस ने अब 4,40,200 बरामद कर लिए हैं। मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन