Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

ये कैसी पढ़ाई... नया शैक्षणिक सत्र आज से और 38 लाख बच्चों को नहीं मिलीं किताबें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ये कैसी पढ़ाई... नया शैक्षणिक सत्र आज से और 38 लाख बच्चों को नहीं मिलीं किताबें
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र दो जुलाई से शुरू हो रहा है। अब स्कूलों का संचालन सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होगा। हालांकि अभी तक 38 लाख से अधिक विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल सकी हैं। राज्य के 45,32,019 छात्र-छात्राओं में से मात्र 7,01,282 विद्यार्थियों को ही किताबें मिली हैं। इसका खुलासा ई विद्या वाहिनी में पाठ्यपुस्तक वितरण की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट से हुआ है। स्कूलों में पहली से आठवीं के सभी बच्चों और नौवीं-10वीं की छात्राओं को नि:शुल्क किताबें देनी है। किताबें डिस्ट्रीब्यूटर से प्रखंडों और स्कूलों में पहुंच गई है। नया सत्र शुरू होने से पहले जून तक हर हाल में इसका वितरण कर लिया जाना था। राज्य में 2022-23 का सत्र एक जुलाई 2022 से 31 मई 2023 तक चलना है। किताबें रहने के बावजूद समय पर न मिलने से पढ़ाई प्रभावित होने के आसार हैं। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा, दो जुलाई से नया सत्र शुरू हो रहा है। सभी नामांकित बच्चों को किताबें मिलेंगी। सभी डीईओ-डीएसई को निर्देश दे रहे हैं कि एक सप्ताह में सभी बच्चों को किताबें उपलब्ध कराया जाए। पहली से चौथी के बच्चे प्रमोट होने के साथ दो जुलाई से ही अपनी पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। पांचवीं के बच्चों का मिडिल स्कूल के छठी क्लास में नामांकन कराना होगा। इन बच्चों को नामांकन के साथ किताबें दी जाएगी। इसकी तरह आठवीं-नौवीं के छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। सात से 11 जुलाई तक परीक्षाएं चलेंगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को किताबें उपलब्ध करायी जाएंगी।
विज्ञापन