Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बोले प्रमोद कुमार- सीसीए एक अच्छा प्लेटफॉर्म

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बोले प्रमोद कुमार- सीसीए एक अच्छा प्लेटफॉर्म
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार को सीसीए कार्यक्रम के तहत क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान, व्यापार, खेल, राजनीति, सामान्य ज्ञान, देश-विदेश और करंट अफेयर समेत अन्य विषय से संबंधित सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 10 तक के पवन, पानी, आकाश और धरती हाउस छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वर्ग 6 से 8 में पानी और धरती हाउस संयुक्त रूप से प्रथम, पवन हाउस द्वितीय और आकाश हाउस तृतीय स्थान पर रहा। यहां प्रतियोगिता का संचालन शैल्वी सिंह, अनिंदिता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में रमेश कुंज, चंदन पांडेय, आशुतोष गौतम, रजनी बाला, जुनेद हबीब, सुमित कुमार का योगदान रहा। जबकि वर्ग नवम, दशम में आकाश हाउस प्रथम, पवन हाउस द्वितीय और पानी तथा धरती हाउस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहा। यहां कार्यक्रम सीसीए इंचार्ज प्रवीण कुमार की देखरेख में हुआ। फयाज कैसर और शंकर कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन माही पांडेय, जहान्वी ओझा और मयंक पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य नवीन कुमार ने परिणाम की घोषणा की। उन्होंने सफल प्रतिभागियों के अलावा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना सबसे बड़ी बात होती है। वहीं एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सामान्य ज्ञान विकसित होता है, जो उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएं लगातार कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीसीए एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर बच्चे अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखार सकते हैं। मौके पर अनमोल राज कौशांबी मालवा, घटिका जैन, उज्जवल कुमार, विक्रम कुमार, पीयूष कुमार, स्वर्णम राज, अमन राज, शीतल कुमारी, श्रेया कुमारी, दीपक कुमार, अंशु कुमार, प्रियांशु कुमार, प्रिया श्रीवास्तव, रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, अभिनव शर्मा, रानी कुमारी, युवराज, सादिया, खुशी, सुमित, विपुल, राजनंदनी, गोपाल, ऋषभ, विरेंद्र, अर्पित, पलक प्रवेश समेत कई बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,492