Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : नाश्ता उधार नहीं देने पर दुकान पर फेंका तेजाब, कई घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : नाश्ता उधार नहीं देने पर दुकान पर फेंका तेजाब, कई घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका। झारखंड के दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरिपुर में शुक्रवार को नाश्ता उधार नहीं मिलने के कारण असामाजिक तत्वों ने एक नाश्ते की दुकान पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें दुकानदार सहित सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले की इस घटना को हरिपुर के शिवम स्वर्णकार नामक एक व्यक्ति ने अपने घर के एक सदस्य के साथ मिलकर अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए जरमुंडी थाना प्रभारी दयानंद साह ने बताया कि हरिपुर के रामनाथ साह की मिठाई की दुकान में नाश्ता उधार न देने पर शिवम गुस्सा हो गया और घर वापस जाकर परिवार के एक सदस्य के साथ तेजाब की बोतल लेकर पुनः दुकान पर पहुंचा और दोनों ने दुकान पर तेजाब से हमला कर दिया। घटना में दुकानदार सहित सात लोग घायल हो गये। थाना प्रभारी ने बताया कि तेजाब हमले में घायल व्यक्तियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जरमुंडी में किया गया। घायलों की पहचान विनोद साह, फुलमनी हांसदा, जिया मांझी, गुड्डू साह, प्रतीम घोष, सुधांशु रक्षित एवं रामनाथ साह के रूप में हुई है। घटना को लेकर दुकानदार ने जरमुंडी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,299