Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साइबर ठगी : जोधपुर पुलिस ने गिरिडीह से किया 2 ठग गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साइबर ठगी : जोधपुर पुलिस ने गिरिडीह से किया 2 ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह। जोधपुर पुलिस ने जिले के बेंगाबाद थाना के लोधरातरी गांव से साइबर ठगी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर जोधपुर निवासी रवि बिकोदिया के खाते से 8 लाख रुपये की अवैध निकासी का आरोप है। 25 मई को जोधपुर के रातनाड़ा थाने में मामला दर्ज होने के बाद साइबर सेल की सहायता से आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों ने इस ठगी के काम से करोड़ों की सपंति जुटाई है। पीड़ित रवि बिकोदिया के मुताबिक उसके फोन पर एसबीआई से पैन कार्ड अपडेट करने का मैसेज मिला था। उसने उस लिंक को ओपन किया तो एसबीआई की वेबसाइट खुल गई। जिससे नेट बैकिंग होती है। इस दौरान एक कॉल भी आ गया जो उसे निर्देश देने लगा। इसके बाद रवि के पास पहला ओटीपी आया, जिसके सबमिट करते ही उसके खाते से तीन लाख रुपये निकल गए। फोन पर मौजूद ठग ने कहा कि ये गलती से हुआ है, रिर्टन हो जाएगा। उसने दूसरा ओटीपी डालने की बात कही। परिवादी ने जब दूसरा ओटीपी डाला तो खाते से 5 लाख से ज्यादा रुपए निकलने का मैसेज आया। इस तरह कुल 8 लाख 19 हजार रुपए निकाल लिए गए। घटना के तुरंत बाद रवि ने रातानाड़ा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तकनीकी छानबीन की तो पता चला कि आरोपी झारखंड के गिरिडीह जिले बेंगाबाद थाना के लोधरातरी गांव में रहता है। इसके लिए एक टीम जोधपुर से रवाना की गई। पुलिस का कहना है कि ठगों का गिरोह कुल 5 से 6 आदमी का होता है। इसमें फर्जी सिम उपलब्ध करवाने से लेकर ठगी गई राशि नकद देने वाले भी होते हैं। 30 से 40 फिसदी रकम नकद देने वालों को ही दी जाती है। खबर के अनुसार ठगों की गिरफ्तारी के लिए जोधपुर पुलिस की एक टीम बेंगाबाद के लोधरातरी गांव पहुंची। ठगों की पहचान के लिए पुलिस की टीम ने कई दिनों तक उसी क्षेत्र में कैंप किया। लगातार रेकी करने के बाद 22 वर्षीय मंटू यादव और 24 वर्षीय पप्पू यादव को पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद जोधपुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,655