Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : नक्सलियों ने 3 ट्रैक्टरों में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : नक्सलियों ने 3 ट्रैक्टरों में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
टीम एबीएन, चाईबासा। झारखंड में नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। इस बार चाईबासा में नक्सलियों ने कल (30 जून) देर रात 3 ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया। घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। खबर के अनुसार तीनों ट्रैक्टर गुदड़ी स्थित नदी से अवैध बालू की ढुलाई में लगे हुए थे तभी मौके पर पहुंचे नक्सलियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर में आग लगा दी। जानकारी अनुसार नक्सलियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की भी कोशिश की। बता दें कि चाईबासा में प्रशासन की सख्ती की वजह से अवैध बालू का कारोबार पिछले कई दिनों से बंद है। जिस कारण क्षेत्र में बालू की कमी हो गई है। जिसका फायदा उठाते हुए कुछ बालू माफिया गुदड़ी स्थित नदी से ट्रैक्टरों के द्वारा अवैध बालू का कारोबार कर रहे हैं। बीती रात गुदड़ी स्थित नदी से अवैध बालू का उठाने गए ऐसे ही 3 ट्रैक्टरों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी आशुतोष शेखर के अनुसार ट्रैक्टर को पीएलएफआई नक्सलियों के द्वारा जलाया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,955