झारखंड
झारखंड में कोरोना : एक्टिव केस 300 के पार, 24 घंटे में 51 नए मरीजों ने बढ़ायी चिंता
ABN Bureau
•
01 Jul, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार, 30 जून को 5275 सैंपल की जांच में 51 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि इस दौरान 27 कोरोना संक्रमित रिकवर भी हुए हैं। जिसके बाद झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 308 हो गई है। गुरुवार, 30 जून को सबसे ज्यादा यानी 23 नए संक्रमित रांची में मिले हैं। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 10, देवघर में 9, बोकारो में 3, रामगढ़ में 2 और धनबाद, गुमला, खूंटी और कोडरमा में 1-1 नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं गुरुवार को कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों में रांची में 16, देवघर में 6 और पूर्वी सिंहभूम में 5 लोग शामिल हैं। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 308 है। अभी राज्य के 16 जिलों, रांची में 126, देवघर में 67, पूर्वी सिंहभूम में 51, हजारीबाग में 20, बोकारो में 12, धनबाद में 7, गुमला और रामगढ़ में 5-5, कोडरमा में 4, खूंटी में 3, पलामू और पश्चिमी सिंघभूम में 2-2, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा में 1-1 संक्रमित मरीज हैं।
विज्ञापन