Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : 116 दिनों बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से हड़कंप, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : 116 दिनों बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से हड़कंप, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़। झारखंड के रामगढ जिले में कोरोना ने 116 दिनों के बाद फिर से दस्तक दे दी है। जिले में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से हड़कंप मच गया है। जिले के मांडू में मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच की संख्या बढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। वहीं कोविड-19 मरीज मिलने के बाद भी सदर अस्पताल से लेकर रामगढ़ के बाज़ारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और ना ही मास्क लगा रहे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका भी बढ़ जाती है। रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज कराने आए अधिकांश लोग बिना मास्क के दिखे। सदर अस्पताल में नहीं हो रहा कोरोना गाइडलाइन का पालन : इस बारे मांडु से मरीज को दिखाने सदर अस्पताल पहुंचे शिवलाल हांसदा ने कहा कि कोरोना मरीज मिलने की जानकारी मिली है लेकिन क्या करें मरीज को दिखाने अस्पताल आए हैं। यहां भीड़ अधिक है तो इसको कांट्रोल करना अस्पताल प्रबंधन का काम है। वहीं रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि रामगढ़ जिले में 3 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी का इलाज मांडू के एक अस्पताल में किया जा रहा है। कोरोना जांच और टीकाकरण पर फोकस : उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाई जा रही है। एंटीजन और ट्रूनेट टेस्ट प्रखंड के अस्पतालों में करने पर जोर दिया जा रहा है। सिविल सर्जन ने लोगों से सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ मास्क लगाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि यह ओमीक्रोंन का ही वेरिएंट है। सिविल सर्जन ने स्कूलों में टीकाकरण की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,001