Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामगढ़ : पिकअप वैन दुर्घटना में तीन की मौत, 12 जख्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामगढ़ : पिकअप वैन दुर्घटना में तीन की मौत, 12 जख्मी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़। जिला में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कुज्जू थाना क्षेत्र के दिग्वार फ्लाईओवर के पास डेली हाट बाजार से पिकअप वैन में सवार होकर लौट रहे करीब 15 फेरी दुकानदार पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने घायलों में से 3 को मृत घोषित कर दिया और चार की गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रिम्स के रेफर कर दिया और बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के रहने वाले सभी दुकानदार अपने सामानों को एक पिकअप वैन में रखकर साप्ताहिक हाट बाजार में बेचने के लिए हजारीबाग जिला के दाड़ी प्रखंड गए थे। देर रात घर लौटने के दौरान बारिश में पिकअप वैन कुज्जू थाना क्षेत्र के दिग्वार फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद पिकअप वैन बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पिकअप वैन में सवार सभी लोग घायल हो गए और घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोग दुर्घटना की आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया बड़ी संख्या में घायलों के आने की सूचना पर डॉक्टर्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में लगभग 15 घायलों में से तीन लोगों की मौत की पुष्टि डॉक्टर्स ने कर दी। वहीं चार गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स भेज दिया, बाकी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर स्वराज ने बताया कि घटना की सूचना जैसे मिली वैसे ही वो एक्टिव मोड में थे। घायलों के पहुंचने के बाद तुरंत इलाज शुरू किया गया। लेकिन घायलों में से तीन की मौत हो गई है, चार गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स भेज दिया गया है बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन