Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एनएचएआइ से प्रभावित रैयतों के भुगतान में लायें तेजी : छवि रंजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एनएचएआइ से प्रभावित रैयतों के भुगतान में लायें तेजी : छवि रंजन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त रांची छवि रंजन ने आज दिनांक 30 जून 2022 को भूमि अधिग्रहण अंतर्गत ठऌअक एवं विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त श्री छवि रंजन ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त श्री छवि रंजन द्वारा मुख्य रूप से एनएच-23 गुमला पलमा फोर लेनिंग परियोजना, एनएच-33 रांची रड़गांव खंड रिंग रोड (अतिरिक्त) परियोजना, ओरमांझी में एनएच-33 में अवैध दखल, सरला बिरला, एनएच-75 मुरगू जैसे परियोजनाओं की जानकारी विस्तार से ली गई। उपायुक्त द्वारा रैयतों को मुआवजा राशि तत्काल वितरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कुछ परियोजनाओं की प्रगति प्रतिवेदन पुन: उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री दीपक दुबे, परियोजना निदेशक एनएचएआई, अपर समाहर्त्ता रांची श्री राजेश बरवार, भू-अर्जन पदाधिकारी, रांची श्रीमती अंजना दास, एडीएललो सह अंचल अधिकारी बेड़ो एवं अनगड़ा, अंचलाधिकारी चान्हो, इटकी, ओरमांझी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,936