Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग: मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी चौक पर स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का किया अनावरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग: मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी चौक पर स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का किया अनावरण
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी चौक में स्थापित नवनिर्मित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए आदिवासी समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गरीब, शोषित, हर वर्ग- समुदाय के हक और अस्मिता की लड़ाई को लेकर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हु, चांद भैरव के योगदानों को राज्य एवं देश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री आज शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली साहिबगंज के भोगनाडीह से सीधे हजारीबाग पहुंचे, भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आए लोगो से मिले एवं सिदो-कान्हू की प्रतीमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी चौक अब सिदो-कान्हू चौक के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बरही विधायक उमा शंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, आयुक्त, डीआईजी, डीडीसी, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,110