झारखंड
अग्निपथ के विरोध में राजभवन के समक्ष युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
ABN Bureau
•
30 Jun, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में राजभवन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना एवं बेरोजगारी के विरोध में था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय जी सुरेंद्र सिंह जी राजन वर्मा जी अमरिंदर सिंह जी गजेंद्र सिंह जी राकेश किरण जी सुरेश बैठा जी मौजूद थे पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय जी ने कहा कि देश के युवाओं को ठगने का काम केंद्र सरकार अग्नीपथ योजना के द्वारा कर रही है रोजगार देने में फेल रहा केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के द्वारा युवाओं के कैरियर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगा सड़क से लेकर के सदन तक यह लड़ाई लड़ी जाएगी अगर केंद्र सरकार यह बिल वापस नहीं लेता है तो झारखंड से हजारों युवा दिल्ली की ओर कुंज करेगा और गजेंद्र सिंह जी ने कहा कि युवा की लड़ाई यूथ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करके लड़ेगा राकेश किरण जी ने कहा कि यह लड़ाई जीवन और मृत्यु की लड़ाई है आने वाले पीढ़ियों के हक की लड़ाई है रांची जिला प्रभारी सत्यम सिंह जी ने कहा कि रांची युवा कांग्रेस राजपाल तब तक चौन की नींद नहीं सोने देगा जब तक कि वह केंद्र सरकार को एहसास दिला दें कि झारखंड यूथ कांग्रेस यह बिल के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है और यह बिल वापस होना चाहिए। प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार भूमि अधिग्रहण बिल और कृषि कानून को मोदी सरकार ने वापस लिया उसी प्रकार अग्निवीर स्कीम को भी वापस लेना होगा, मोदी सरकार को युवा कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने नही देगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका त्रिपाठी, कुलदीप रवि, निशा भगत, विशाल तिर्की, महासचिव मेहुल प्रसाद, अंशु तिवारी, प्रिया बर्मन, प्रियंका सिसोदिया, एंजेला कुजूर, आशुतोष, फहद, प्रदेश सचिव सौरभ अग्रवाल, लक्ष्मीकांत, प्रतीक सिन्हा, शादाब खान, पीकू मिश्रा, जिला अध्यक्ष जमील अख्तर,अभिजीत कमल, मुन्ना खान रफीक अंसारी अजीत करमाली आजाद अंसारी कुणाल कश्यप मोतीलाल प्रकाश यादव,अंशुलक कुमार, उपाध्यक्ष विक्की कुमार विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह रवि सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित सिंह, दीपक गुप्ता, मो हुसैन समेत तमाम झारखंड के युवा साथी मौजूद थे।
विज्ञापन