Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रिटायर्ड जज को गाली गलौज करने और जान मारने की धमकी देने की अधिवक्ताओं ने की कड़ी निंदा की, कार्रवाई की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रिटायर्ड जज को गाली गलौज करने और जान मारने की धमकी देने की अधिवक्ताओं ने की कड़ी निंदा की, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। तारा बाबू लेन, थड़पखना स्थित अंजलिका अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड डिस्टक्ट जज कृष्णा कुमार के साथ गोपाल कुमार एवं सोनी कुमारी ने गाली गलौज करने एवं जान मारने की धमकी देने की घटना को रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने काफी गंभीरता से लेते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आज बड़ी संख्या में कृष्ण कुमार के फलैट में पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता अंजनी अखौरी कुमार की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं एक बैठक हुई जिसमें इस घटना की कड़ी निंदा की गयी एवं गाली गलौज और जान मारने की धमकी देने पर कार्रवाई करने की मांग की गयी साथ ही फलैट में चल रहे गर्ल्स होस्टल को अविलंब बंद करने की भी मांग की गयी। उल्लेखनीय है कि पिछले 27 जून की शाम अपार्टमेंट में खराब पड़े मोटर एवं टंकी साफ करने का पैसा मांगने पर गोपाल कुमार एवं सोनी कुमारी ने रिटायर्ड जज के साथ गाली गलौज एवं जान मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में रिटायर्ड जज कृष्ण कुमार ने लोअर बाजार थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता अंजनी अखौरी कुमार, राम नरेश प्रसाद सिंह, राजीव रंजन, पंकज कुमार, प्रेमचंद महतो, एफ एन नीलेश, निरंजन राम, शिव कुमार यादव, विजय कुमार गुप्ता, मृत्युंजय प्रसाद, दिनेश कुमार, उज्जवल अग्रवाल, भूश्रेष्ठ कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,774