Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उत्कृष्ट सेवा के लिए मेदांता की नर्सिंग टीम सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उत्कृष्ट सेवा के लिए मेदांता की नर्सिंग टीम सम्मानित
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। उत्कृष्ट सेवा के लिए मेदांता अबदुर रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर अस्पताल, रांची की नर्सिंग टीम को सीआईआई की ओर से सम्मानित किया गया है। सीआईआई की ओर से इसके झारखंड राज्य कार्यालय के प्रमुख प्रभात कुमार और जमशेदपुर अंचल कार्यालय (सीआईआई) के प्रमुख श्री कुणाल यादव ने अस्पताल की नर्सिंग टीम को सम्मानित किया है। सुश्री रीना सिंह (सहायक नर्सिंग अधीक्षक) की अध्यक्षता वाली नर्सिंग टीम ने अस्पताल निदेशक श्री विश्वजीत कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजीत सिंह, मानव संसाधन प्रमुख, ऑपरेशन प्रमुख और टीम के अन्य वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में उनसे प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। मौके पर विश्वजीत कुमार ने कहा कि मेदांता अस्पताल रांची, अत्याधुनिक तकनीक और सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की मदद से इलाज करता है। इस इलाज में सेवा भाव रखने वाली यहां की नर्सो का भी बड़ा योगदान है। मेदांता रांची में एक ही छत के नीचे बेहतरीन इलाज और जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,794