Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : गैस रिसाव में तीन मजदूरों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : गैस रिसाव में तीन मजदूरों की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह। जिले में एक बड़े हादसे की खबर है। यहां एक कुआं की सफाई के क्रम में गैस का रिसाव हुआ, जिसमें चार मजदूर बेहोश हो गए। इनमें से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। घटना देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान गैस का रिसाव होने लगा और यहां काम कर रहे चार मजदूर बेहोश होने लगे। बाद में मजदूरों को किसी तरह से कूप से निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बरवाबाद गांव निवासी गिरजा विश्वकर्मा के घर में अवस्थित कूप में पानी गंदा हो जाने को लेकर कूप की सफाई करवायी जा रही थी। सफाई के दौरान पानी निकालने के लिए होंडा डीजल मशीन लगाया गया था। मशीन स्टार्ट करते ही मजदूर बेहोश हो गए। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गयी। मृतकों में दो जमुई के और एक बरवाबाद गांव का निवासी बताया गया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,483