Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 30 जून को राज्यभर में हूल दिवस मनायेगी आजसू पार्टी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 30 जून को राज्यभर में हूल दिवस मनायेगी आजसू पार्टी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी 30 जून को पूरे राज्य में हूल दिवस मनाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने आज बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक हूल दिवस पर अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो व अन्य क्रांतिकारी सपूतों को पार्टी के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। डॉ भगत ने कहा कि आजसू पार्टी के पदाधिकारी एवं सभी अनुषंगी इकाईयों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संताल विद्रोह के महानायकों के संघर्ष गाथा पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,651