Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रेड डे कार्यक्रम : किडजी स्कूल में बच्चों ने की खूब मस्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रेड डे कार्यक्रम : किडजी स्कूल में बच्चों ने की खूब मस्ती
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया के बिशुनपुर रोड स्थित किड्जी विद्यालय में सोमवार को रेड डे दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे लाल रंग की पोशाकों में सबके मन को सम्मोहित कर रहे थे। लाल रंग के गुलाबों की तरह महकते हर्षित व पुलकित बच्चे दिन भर अध्यापकों व सहपाठियों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहे। किड्जी की निर्देशिका ब्यूटी सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से नन्हे-नन्हे बच्चों को लाल रंग के महत्व को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस वैज्ञानिक युग में बच्चों को पता होना चाहिए कि लाल रंग किस प्रकार सूचना का प्रतीक होता है। अनजान खतरे की सूचना लाल रंग के माध्यम से कैसे दी जाती है। किस प्रकार लाल रंग का प्रयोग सड़क हादसों से बचने के लिए किया जाता है। लाल रंग अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक भी है। अच्छी सेहत के लिए लाल रंग के रसीले फलों का सेवन बहुत आवश्यक होता है। बच्चों के बीच लाल रंग के सेब के प्रति विशेष आकर्षण देखा गया। बच्चों ने "एन एप्पल ए डे, कीप्स दा डॉक्टर अवे" कविता से सबका मन मोह लिया। प्राचार्या ब्यूटी सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया, उन्हें लाल रंग के बारे में विस्तार से बताया। रेड डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम में अनेक छात्र तथा छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विशाल सिंह, पम्मी सिन्हा, बबीता सिंह, प्रिया, सोनम कुमारी, सुरज, रितिका, सोनम कंधवे, रानी, स्वेता, किरण, पूजा, अंकित, राघव, छोटी, अनुपमा, कोमल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,774