टीम एबीएन, देवघर। देवघर एयरपोर्ट अब उद्घाटन के लिए तैयार है। दरअसल, देवघर एयरपोर्ट पर लगातार दो बार इंडिगो का सफल ट्राइल कराया गया, जिसमें विमान की लैंडिंग और टेक ऑफ की जांच की गयी। दोनों ट्रायल के बाद देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज कर कर दी गयी हैं। सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का 7 सीटर विमान एयरपोर्ट का कैलिब्रेशन टेस्ट किया जिसके तहत रनवे की लाइटिंग और तकनीकी बिंदुओं पर जांच की गई। इस टेस्ट में भी देवघर एयरपोर्ट पास हो गया है, ऐसे में अब अगले महीने से आमलोग भी देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भर पाएंगे। बता दें, 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित देवघर दौरे से पहले देवघर एयरपोर्ट का ट्रायल किया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए उद्घाटन के दिन पैसेंजर लेकर रवाना होने वाली पहली फ्लाइट के टेकऑफ की सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए ट्रायल किया गया है। देवघर एयरपोर्ट पर पहला ट्रायल 7 जून को इंडिगो की पैसेंजर फ्लाइट से किया गया था, जिसका डीजीसीए से एनओसी मिल चुका है। सेकंड ट्रायल की रिपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एवीएशन और पीएमओ को भेजी गयी गयी थी। देवघर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस 320 फ्लाइट की सफल लैंडिंग और टेकऑफ भी कराया जा चुका है। वहीं आज फिर से ट्राइल किया गया। वहीं सोमवार को AAI दिल्ली से भेजे गए विमान को पायलट ने बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से कैलिब्रेट कराते हुए रनवे पर लैंड कराया। देवघर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर संदीप ढींगरा के अनुसार देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा मायनों और विमानों के ट्रायल पूरा कर लिया गया है। अब जल्द ही देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी। बता दें, इस बार विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत 14 जुलाई से होनी है। ऐसे में देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन श्रावणी मेले को ध्यान में रखकर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं।