Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में कोरोना : सोमवार को मिले 32 नए संक्रमित, एक्टिव केस 250 के पार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में कोरोना : सोमवार को मिले 32 नए संक्रमित, एक्टिव केस 250 के पार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार सोमवार, 27 जून को 6140 सैंपल की जांच में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान महज 7 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं, जिसके बाद झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की बढ़कर 257 हो गई है। सोमवार, 27 जून को सबसे ज्यादा यानी 13 नए संक्रमित रांची में मिले हैं। इसके बाद देवघर में 6, पूर्वी सिंहभूम में 5, हजारीबाग, गुमला, पलामू, खूंटी, कोडरमा और बोकारो 1-1 नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं सोमवार को कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों में कोडरमा और बोकारो में 3-3 और देवघर में एक लोग शामिल हैं। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 257 है। अभी राज्य के 14 जिलों, रांची में 131, देवघर में 51, पूर्वी सिंहभूम में 41, हजारीबाग में 17, बोकारो में 5, पलामू में 3, गुमला में 2 और चतरा, दुमका, जामताड़ा, गढ़वा, धनबाद, कोडरमा और खूंटी में 1-1 संक्रमित मरीज हैं। झारखंड में अभी तक 2 करोड़ 21 लाख 32 हजार 913 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए गए हैं, जिसमें 2 करोड़ 21 लाख 31 हजार 754 सैंपल की जांच हुई है। अब तक हुई जांच में 4 लाख 35 हजार 761 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 4 लाख 30 हजार 184 कोरोना संक्रमित रिकवर हो गए। वहीं इस जानलेवा वायरस से अब तक 5320 लोगों की मौत हुई है। कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड : कोरोना इंडिकेटर्स के अनुसार झारखंड में 7 डेज डबलिंग 10675 दिनों का हो गया है। वहीं, झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.74 फीसदी से घटकर 98.72 फीसदी हो गया है, जबकि मोर्टेलिटी रेट 1.22 फीसदी बना हुआ है। झारखंड में हर दिन तेजी से बढ़ रहा कोरोना केस अब डराने लगा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,421