Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देशवासियों पर विशेष रूप से युवाओं पर थोपी गई अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार 27 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा वार सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित की गई। कोडरमा विधानसभा अंतर्गत झुमरीतिलैया स्थित झंडा चौक पर जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में अभूतपूर्व सत्याग्रह सह धरना कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रभारी जवाहरलाल सिन्हा ने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार की हर योजना, यथा कृषि कानून, भूमि अधिग्रहण बिल, नोटबंदी, जीएसटी की तरह अग्निपथ योजना भी दिशाहीन है जिसे कांग्रेस पार्टी युवाओं के हित में वापस करवाने के लिए संघर्ष कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने पूरे देश की राष्ट्रीय संपत्ति को बेच दिया अब सेना (देशभक्ति) को भी ठेका पर देने को आमदा हैं। युवा सरकारी संपत्ति को नुकसान ना पहुंचा कर बापू के सत्याग्रह के रास्ते पर चलें। सत्याग्रह कार्यक्रम को वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसी अनवारुल हक, नागेश्वर राम, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, उपाध्यक्ष परेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, महासचिव नवनीत ओझा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप से बड़ा देशभक्त कोई नहीं, आप आंखें खोलिए तथा फर्जी राष्ट्रवादियों एवं फर्जी देशभक्तों को पहचानिए। कांग्रेस पार्टी हर संघर्ष में साथ है। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम ने किया जबकि कार्यक्रम को महिला नेत्री सह डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता महिला नेत्री प्रीति सहाय, पूर्व महिला अध्यक्ष केशरी देवी, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, महासचिव प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र पांडेय, सरदार हरभजन सिंह, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, पूर्व यूवा अध्यक्ष उमेश साव, सचिव अरविंद सेठ, अल्पसंख्यक महासचिव चांद आलम, मीडिया प्रभारी भोला दास,एस एन सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी, सच्ची देशभक्ति सेना को मजबूत करने में है लेकिन आप नए धोखे से सेना को कमजोर कर रहे हैं। देश एवं युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। सत्याग्रह कार्यक्रम में असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, महासचिव धीरज कुमार, महताब आलम, एच एन मिश्रा, मरकच्चो प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष आसीन अंसारी, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष सरोज मेहता, दीनदयाल उपाध्याय,विमल सरावगी, मन्ना राम, महाप्रसाद गोस्वामी, कुलवीर यादव, सुखदेव गोस्वामी, गुप्ता सहित जिला एवं प्रखंड के कांग्रेस जन उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह ने किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,279