टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल टैक्स के समीप रविवार को गैस टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार करचैता सतगावां निवासी 21 वर्षीय कमलेश कुमार पिता किशोरी प्रसाद यादव अपने बाइक (जेएच 12 के 6519) से तिलैया जा रहा था। इसी क्रम में पीछे से आ रही गैस टैंकर (एनएल 1 एल 2532) ने अपने चपेट में ले लिया।जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर कोडरमा थाना प्रभारी इंदु भूषण कुमार मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक आर आईटी कॉलेज लोकाई में रहकर पढ़ाई करता था।