Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पुत्र डॉ अभिषेक ने भी की मरीजों की जांच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पुत्र डॉ अभिषेक ने भी की मरीजों की जांच
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा खूंटी में आयोजित अबुआ बुगिन स्वास्थ्य (हमारा बेहतर स्वास्थ्य) मेला में आज केंद्रीय मंत्री एवं खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा के पुत्र डॉ अभिषेक सिंह मुंडा ने भी मरीजों की जांच की। डॉ अभिषेक सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और देश के सुप्रसिद्ध हेमोटोलॉजिस्ट डॉ अनुपम सचदेवा के साथ आए चिकित्सकों के साथ खूंटी में अपनी सेवा दी।इस अवसर पर डॉ अभिषेक ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मस्थली और मेरे पिता के संसदीय क्षेत्र में जनजातीय समुदाय के बीच अपनी सेवा देने का सुअवसर प्राप्त हुआ। डॉ अभिषेक ने कहा कि इस सौभाग्य के लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं। भविष्य में भी मैं सदा इस प्रकार की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।मुझे ऐसे अवसरों की सतत प्रतीक्षा रहेगी।
विज्ञापन