टीम एबीएन, रांची। मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग के 18वें राउंड का परिणाम आ गया है। इस राउंड तक कांग्रेस उम्मीदवार को 81483 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 61132 वोट मिले हैं। इस बीच गंगोत्री कुजूर ने कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई दी है। मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग के 17 वें राउंड का परिणाम आ गया है। इस राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार ने गंगोत्री कुजूर से अच्छी बढ़त बना ली है। इस राउंड के बीच दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों का फासला 16 हजार 543 हो गया है। 16वें राउंड में शिल्पी नेहा तिर्की 13,357 मतों से आगे मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग के 16 राउंड का परिणाम आ गया है। इस राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार ने गंगोत्री कुजूर से अच्छी बढ़त बना ली है। इस राउंड के बीच दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों का फासला 13 हजार 357 हो गया है।