Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा अनुमंडल कार्यालय में हुआ पौधारोपण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा अनुमंडल कार्यालय में हुआ पौधारोपण
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त की पहल से सभी सरकारी कार्यालय पौधारोपण व साफ सफाई की जानी है। उक्त निर्देश के आलोक में एसडीओ मनीष कुमार ने नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय परिसर में पौधारोपण एवं साफ सफाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अनुमंडल कार्यालय परिसर में बने मेहनत के पार्क की अनुमंडल पदाधिकारी व कार्यालय के कर्मियों ने साफ-सफाई की। साथ ही साथ नये पौधे का पौधारोपण किया गया। एसडीओ ने कहा कि उपायुक्त महोदय के दिखाये रास्ते पर चलाते हुए हमेशा अपने कार्यालय को हरा-भरा और साफ सुथरा रखने का निश्चय लिया है। इससे न सिर्फ कार्यालय का हरियाली बनी रहती है अपितु कार्यालय का वातावरण भी अच्छा रहता है। पौधा लगाने के बाद पौधों को अच्छे से देखभाल करें। पेड़ को बड़ा होने तक अपना श्रमदान देते रहें। उन्होंने कहा कि कोशिश यही रहती है कि प्रत्येक रविवार को अपने कर्मियों के साथ मिलकर इस तरह का अभियान चलाया जाये ताकि ऑफिस को मॉडल ऑफिस बनाने में कामयाब रहे। अनुमंडल पदाधिकारी ने जिले से अपील की है कि अपने घर और आसपास पौधारोपण जरूर करें और कोडरमा को हरा भरा और ऑक्सीजन युक्त बनाने में सार्थक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय एवं स्कूलों में पौधरोपण का कार्य किया जाएगा, जिसकी शुरुआत उन्होंने अनुमंडल कार्यालय से की है। सभी लोगों से पौधारोपण करने में सहयोग करने की बात कही। गौरतलब हो कि मेहनत का पार्क का उद्देश्य ऑफिस हो या घर हमेशा हरा-भरा रहे, इससे पहले भी अनुमंडल पदाधिकारी ने गुमला में भी मेहनत का पार्क विकसित किया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,950