Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : एसडीपीओ का रीडर 8,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

गढ़वा : एसडीपीओ का रीडर 8,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया
विज्ञापन
टीम एबीएन, गढ़वा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड ने पलामू के बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी के रीडर अनिल सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के रमना थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी अंतु चौधरी ने मारपीट के एक मामले में सुपरविजन के दौरान धारा कम करने और नाम हटाने के लिये एसडीपीओ के रीडर अनिल सिंह के द्वारा 8 हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की गई थी। उसने रीडर से कुछ कम पैसा लेने के लिये अनुरोध किया था, लेकिन रीडर ने नहीं माने और आठ हजार रुपये लेने पर अड़े रहे। अंत में अंतु चौधरी ने इसकी शिकायत एसीबी में की। सूत्रों ने बताया कि जांच पड़ताल में एसीबी की टीम ने मामले को सही पाया था, जिसके बाद एसीबी ने टीम गठित कर शुक्रवार को कारर्वाई की। रुपए देने के दौरान टीम ने एसडीपीओ के रीडर अनिल सिंह को आॅफिस से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम गिरफ्तारी के बाद उनको लेकर उनके आवास भी गयी। कुछ देर जांच करने के बाद उन्हें लेकर डालटनगंज के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,760