Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जर्मन हथियार एचके-33 के साथ टॉप माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर ने किया सरेंडर

जर्मन हथियार एचके-33 के साथ टॉप माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर ने किया सरेंडर
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। पलामू से बड़ी खबर है। टॉप माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। राजेश ठाकुर के पास से पुलिस को जर्मन हथियार एचके 33, 70 से अधिक गोली और वॉकी टॉकी भी मिला है। बता दें कि राजेश ठाकुर पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा का रहने वाला है। राजेश ने झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाको में कोबरा और सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण में पूर्व अभियान एसपी जो वर्तमान में सीआरपीएफ में तैनात है उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,659