झारखंड
जमीन पर जबरन कब्जा को लेकर मारपीट, महिला ने बरही थाना में लगाई न्याय की गुहार
ABN Bureau
•
25 Jun, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरपरता निवासी चिंता देवी पति मोहन सिंह बरही थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया है कि चिंता देवी पति मोहन सिंह ओरपरता बरही की निवासी हूं। मेरे गोतिया गंगो सिंह प्रयाग सिंह दोनों ग्राम ओरपरता थाना बरही निवासी ने मिलकर उनके हिस्से के जमीन पर जबरन अपने कब्जा में रखे हुए है। उनके द्वारा अपने हिस्से की जमीन को उन लोगों से छोड़ने बोलते हैं तो जमीन देने से इंकार कर रहे हैं तथा दिनांक 25 जून को सुबह 7 बजे गंगो सिंह, प्रयाग सिंह दोनों के पिता स्व गुज्जर सिंह, तुलसी सिंह, चंद्रिका सिंह दोनों के पिता स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह, चंदन सिंह दोनों के पिता गंगा सिंह, दुलारी देवी पति गंगा सिंह, सारो मसोमात पति स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह, रोहिणी देवी पति प्रयाग सिंह, सरिता देवी पति तुलसी सिंह, बबीता देवी पति चंद्रिका सिंह, पार्वती देवी पति देवेंद्र सिंह, ममता देवी पति प्रदीप सिंह सभी ग्राम ओरपरता बरही, चेतनी देवी पति स्वर्गीय बुलाकी सिंह, टिप्पणी देवी पति सोना सिंह दोनों ग्राम सिजुआ थाना बरकट्ठा निवासी ने मिलकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी व ईट पत्थर और लाठी डंडे से बेरहमी से मारपीट किया, जिससे उनका सर बुरी तरह फंट गया। इस दौरान हल्ला सुनकर उनके घर से उनका लड़का राजू सिंह, मुकेश सिंह, संजय सिंह, रोहित सिंह चारों के पिता मोहन सिंह मिलकर मुझे बचाने आए तो उपरोक्त सभी लोग मिलकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा ईट पत्थर कुल्हाड़ी से मारपीट कर दिया है। जिससे उनके चारों बेटों को काफी चोट भी लगी है। उपरोक्त लोग पूर्व से प्लानिंग के तहत गंगो सिंह सीजुआ से अपने बहन को बुलाकर हमारे साथ मारपीट किए हैं तथा हम सभी को जान से मारने का प्रयास भी किया हैं, ऐसा उन्होंने आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी बरही से आग्रह किया है उक्त बातों को देखते हुए दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए।
विज्ञापन