Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दुमका : सड़क हादसे में उप प्रमुख समेत दो की मौत, 10 अन्य गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दुमका : सड़क हादसे में उप प्रमुख समेत दो की मौत, 10 अन्य गंभीर
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका। रानीश्वर प्रखंड के पथरा पंचायत से उप प्रमुख के पद पर विजयी हुए रंजीत सिंह की एक हादसे में मौत हो गई है। रानीश्वर प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव हुआ था। उप प्रमुख के पद पर रंजीत दास विजयी हुए थे। जीत दर्ज करने के बाद वे थोड़ी दूर पर स्थित मसानजोर डैम के पास अपने साथियों के साथ जश्न मनाने पहुंचे थे। जहां एक होटल में खाना खाकर बाहर बातचीत कर रहे थे। उसी वक्त एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिसमे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक का आगे का पहिया ब्लास्ट हो गया था, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और होटल के बाहर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में एक स्कॉर्पियो और एक कार भी आ गए। इतना ही नहीं पीछे से आ रहे एक और ट्रक ने भी अनियंत्रित हुए ट्रक को पीछे से धक्का मार दिया। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर उसके साथ मारपीट भी की। रंजीत दास पथरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य चुने गए थे और शुक्रवार को ही उपप्रमुख बने थे। इस हादसे में नवनिर्वाचित उपप्रमुख रंजीत दास के साथ उसके एक मित्र लिटिल पांडे भी थे वह पारा टीचर थे हादसे में उनकी भी मौत हो गई है। इस हादसे में लगभग 10 लोग घायल हुए गए हैं। घायलों में पांच को इलाज के लिए सिउड़ी भेजा गया है, जबकि पांच अन्य का इलाज रानीश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन