Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ढोरी कोलियरी : काम के दौरान पोकलेन में लगी आग, जिंदा जला ऑपरेटर

ढोरी कोलियरी : काम के दौरान पोकलेन में लगी आग, जिंदा जला ऑपरेटर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण पोकलेन ऑपरेटर जिंदा जल गया। कोल इंडिया की आनुशंगिक इकाई सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड ढोरी एरिया के SDOCM परियोजना के कल्याणी में आउटसोर्सिंग कंपनी के पोकलेन में आग लग गयी। फायर जोन में कार्य के दौरान पोकलेन में आग लगने से ऑपरेटर महेंद्र यादव के जिंदा जलने से मौत हो गयी। ढोरी एरिया में काम करे दौरान पोकलेन में आग लग गयी। आग इतनी भयवाह थी कि महेंद्र को बचाने के लिए रेस्क्यू भी नहीं किया जा सका। इस भयंकर आग के कारण पोकलेन में ही जिंदा जलकर महेंद्र की मौत हो गयी। घटना के बाद टैंकर से मशीन में लगी आग को बुझाया गया और ऑपरेटर के शव को निकाला गया। वहीं मौके पर सीसीएल अधिकारी और काफी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। मौके पर मौजूद मजदूर नेता नारायण महतो ने कहा कि सुरक्षा की अनदेखी कर काम किया जा रहा था, जिसके कारण घटना हुई है। जमीन में पहले से आग लगी हुई थी, पहले हाईवाल के तरफ से ओवरबर्डन को हटाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं कर नीचे से ही ओवर वर्डन हटाया जाने लगा, जिसके कारण जमीन में लगी आग में मशीन धंस गयी और ऑपरेटर की मशीन में ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं यूनियन लीडर विकास सिंह ने सीसीएल प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए दोनों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने माइंस के सुरक्षाकर्मी माइनिंग से दूसरा काम कराने का आरोप लगाया, जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। इस आग की घटना को उन्होंने काफी दुखद बताया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,739